शिक्षक दिवस की महत्वता
आप सभी को ५ सितंबर शिक्षक दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं | जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शिक्षक दिवस भारत के महान शिक्षाविद, दर्शनशास्त्री और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती के मौके पर १९६२ से हर वर्ष ५ सितंबर को मनाया जाता है| शिक्षक एक ऐसी शक्सियत है जो सिर्फ शिक्षा ही नहीं पूरी दुनियाँ को समझदारी और सही गलत का अंतर बताता है,और जिसके बिना जीवन काफी संघर्ष पूर्ण हो जाता है, यह शिक्षक विद्यालय में पड़ाने वाला गुरु तो होता ही है साथ ही में यह शिक्षक कोई अपना जैसे मां बाप, भाई- बहन, दादा- दादी और कोई भी हो सकता है जिसे हम सुनना पसंद करते हैं और जिनका हम अनुसरण करना चाहते हैं| जीवन में हर इंसान को अपनी भिन्न भिन्न राहों पर इन सबकी शिक्षा, सहयोग और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ती है लेकिन आज शिक्षक दिवस से तात्पर्य उन शिक्षकों से है जो अपने शिष्यों को अपने ज्ञान, अनुभवों व वर्तमान परिस्तिथियों से अवगत कराते हुए उनके चेतन मन के कोरे कागज पर कुछ ऐसे अक्षर अंकित करते हैं जिनको शिष्य आत्मसात करके अपने पैरों पर खडा हो पाता है और सही रूप में ज्ञान अर्जन के बाद धन अर्जन के क...