संदेश

जून 15, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फादर्स डे बनाम वंचित परिजन

आज जहाँ देश में हर जगह फादर्स डे मनाया जा रहा है, छोटे बच्चे हो या बड़े आज के दिन अपने पिता से बात करके बधाई दे रहे हैं, उन्हें कोई उपहार दे रहे हैं,या फिर उनके साथ बचपन से लेकर अपनी वर्तमान आयु तक की खिचवाई फोटो को फेसबुक, व्हाट्सएप, और इंस्टाग्राम पर साझा करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं| वहीं दूसरी ओर 12 जून को अहमदाबाद में हुई वीभत्स बिमान दुर्घटना ने पूरे संसार को गमगीन कर दिया है| उन पिताओं, माताओं को अपने बच्चों से अलग कर दिया जिन बच्चों ने और माता पिता ने एक दूसरे के साथ मिलकर कभी फादर्स डे, मदरस डे सेलिब्रेट किया होगा| आज वही बच्चे अपने पिता की, या माता पिता दोनों की एक झलक पाने से भी वचिंत हो गये, वहीं दूसरी ओर कई माता- पिता अपने बच्चों की एक झलक पाने से वंचित हो गये| ये क्षण बहुत ही वेदनापूर्ण और भावुक कर देने वाला क्षण है जिससे उबर पाना और इस वीभत्स सत्य को आत्मसात करना परिजनों के लिये इतना आसान नहीं है| रिश्तों में कभी ये फरक नहीं पड़ता कि कोई पास है या दूर, कोई किसी ऊँचे पद पर है या छोटे पद पर, कोई अमीर है या गरीब, फरक पड़ता है तो सिर्फ उसके जीवंत होने का, उसके कुशल होने क...