राम मंदिर का शिलान्यास
मेरे सभी बड़े, छोटों व हमारे प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले समस्त मित्रों को ५ अगस्त को होने जा रहे राम मंदिर के शिलान्यास की बहुत बहुत बधाई। ये दिन है उत्सव का, उल्लास का और अपने प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था व्यक्त करने का। आज हम अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं कि हम उस पीढ़ी के लोग हैं जो राम मंदिर के निर्माण के साक्षी बनेंगे जिसका सपना इन बीते हुए ५०० वर्षों में असंख्य रामभक्तों ने संजोया था और ये सपना आज हकीकत में तब्दील होने जा रहा है। अयोध्या दुल्हन की तरह सज रही है, अयोध्या का हर कोना कोना, हर पत्ता पत्ता राम के नाम से गुंजायमान हो रहा है मानो श्रीराम विजय रथ पर सवार होकर अयोध्या की और आ रहे हो और नगर वासी उनके आने की खुशी में भाव विभोर होकर नगर को सजा रहे हों। ये बहुत ही अद्भुत दृश्य है जो भगवान श्री राम के प्रति भक्तों की गहरी आस्था को व्यक्त करता है। इस दिन हम सब जो अयोध्या नहीं जा सकते अपने घर में ही रहते हुए पांच, दस जितने भी हो सके दीपक जलायें और न केवल अपने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करे बल्कि उन समस्त वीर रामभक्तों को श्रधांजलि भी दे जिन्होंने इस दिन के लिए एक लम्बी लड़ाई लडी और वो इस वक्त हमारे बीच मौजूद नहीं हैं। ये पल है खुशी का, आनंद का, असत्य पर सत्य की जीत का। आओ इसके साक्षी बने।
अयोध्या की नगरी में आनंद छाया।
रामलला की गूजेगी जयजयकार,
जब मोदी जी करेगे, राममंदिर का शिलान्यास।
५ अगस्त आया ये.............
हर्षित है, पुलकित है, अयोध्या की पूरी नगरी,
मंदिर के निर्माण की खबर जबसे है सुनली।
घंटों मजीरों से होगा, अयोध्या गुंजायमान,
तब रामभक्त भी नाचेंगे झूम के अपार।
५ अगस्त आया ये..............
असत्य पर सत्य की ध्वजा फहराई,
हिंदुत्व के रथ ने जब दौड़ लगाई।
भक्तों की करदी हर पूरी आस,
राम जी की महिमा है अपरंपार।
५ अगस्त आया ये............
भक्ति में शक्ति है, शक्ति में भक्ति,
रामजी की महिमा में अद्बुध सी शक्ति।
उनकी कृपा से आया, शुभ दिन आज,
राममंदिर बनने का सपना, हो रहा साकार।
५ अगस्त आया ये............
आओ घर बैठे ही, हर्षोलास मनाये,
झूमे और नाचें, दिया बाती जलायें।
भव्य हो मंदिर का शकुशल निर्माण,
ऐसी अभिलाषा तुम्हारे, भक्तों की राम।
५ अगस्त आया ये............
(दीप्ति सोनी)
English translation of this hindi poetry
Anand Shadow in the city of Ayodhya.
Ramlala's shout
When Modi will do, the foundation stone of Ram temple.
August 5 came …………………
Joyful, Pulkit, the whole city of Ayodhya,
The news of the construction of the temple has been heard ever since.
Ayodhya will be resonant for hours,
Then Rambhaktas will also dance immensely in Jhoom.
August 5 came …………………….
Hoisted the flag of truth on the false,
When the chariot of Hindutva raced.
Devotees worshiped all around,
Ram ji's glory is unconventional.
August 5 came …….................
There is strength in devotion, devotion inpower,
Amazing power in the glory of Ramji.
By his grace came, good day today,
Dream of becoming a Ram temple, realizing happening.
August 5 came …………………….
Come, sit at home, celebrate
Swing and dance, light a lamp.
Efficient construction of grand temple
Such desire, Ram of your devotees.
August 5 came …………………
(Deepti soni)
टिप्पणियाँ