स्वादिष्ट और उपयोगी केला (कविता)
केला हम सब का एक बेहद प्रिय फल होता है क्योंकि ये जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही शरीर के लिए गुणकारी भी होता है तथा इसके पत्ते भी काफी बड़े होते हैं जो न केवल भोजन करने के काम आते हैं बल्कि इन पत्तों में भिन्न भिन्न प्रकार के पकवान भी बनाये जाते हैं तथा इनके पत्तों का उपयोग खाना खाने के लिए भी होता है। भारत के कई स्थानों पर केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। इस प्रकार केला न केवल हमारे शरीर के लिए वरन हमारे दैनिक जीवन का भी अभिन्न अंग है। इस प्रकार मैंने छोटे बच्चों के लिए केले पर एक कविता लिखी है ताकि वह केले की उपयोगिता के बारे में ज्यादा से ज्यादा समझ सकें और उसे अपनी कक्षा में प्रस्तुत कर सकें। ऊपर से मैं पीला पीला, अंदर से मैं हूँ सफेद। चुस्ती लाये, फुर्ती लाये, मेरा है ये गुण विशेष। सारे फल होते गोल गोल, पर मेरा आकार लंबा है। जो कोई मुझको हर रोज खाता, होता स्वास्थ्य, उसका अच्छा है। हर पत्ता भी मेरा पूजनीय, जो सारे पत्तों का सरताज है। जो कोई करता इसमें भोजन, वो करता प्रकृति का आभार है। ऐसे अद्भुत ...