सुखी परिवार
एक घर 🏡में एक घर 👨👩👧👦समाया, जो कहलाता छोटा संसार है। उस संसार का आनंद तब है, जब हर प्राणी वहाँ का समझदार है। संस्कारों के परिवेश में लिपटा, मूल्यों और परम्पराओं में बंधा हुआ। उचित जीवनशैली अपनाकर, वह समाज में अडिग खडा हुआ। हर सुख दुःख उसने साथ में देखे, हर बीतते हुए लम्हों में। उन लम्हों से सीख लेकर, वह बड़ता जा रहा हर नये दौर में। कई पीढ़ियों का साक्षी वो, भूली बिसरी यादों का इतिहास है। उन यादों की पगडंडियों पर चलकर, वो कहलाता सुखी परिवार है।। (दीप्ति सोनी)