संदेश

गणतंत्र दिवस पर वसंत का आगमन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गणतंत्र दिवस पर बसंत का आगमन

चित्र
बसंत पंचमी की फुहार में, गणतंत्र दिवस का जश्न है। कहीं मां शारदे का पूजन है, कहीं देशभक्ति के गीतों में डूबा, मेरा प्यारा ये भारत वतन है। आकाश में मदमस्त होकर फहराता तिरंगा, गा रहा अपनी शौर्य की वीरगाथा। हर विद्यार्थी मां शारदे के चरणों में, झुका रहा है सजल भाव से अपना माथा। कितना सुंदर, कितना पावन, कितना अद्भुत यह नजारा है। मां शारदे का अभिनंदन है। गणतंत्र दिवस पर वसंत का आगमन है। हे शारदे मां तू इस पावन पर्व पर, हम सब को यह आशीर्वाद दें। हर विद्या से परिपूर्ण हो हमारा तन मन, हर सांस इस वतन के लिए कुर्बान रहे। लेखिका - दीप्ति सोनी