संदेश

हनुमान जी का जीवन एक प्रेरणास्रोत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हनुमान जी का जीवन एक प्रेरणास्त्रोत

परम राम भक्त हनुमान जी को आज कौन नहीं जानता है। इस कलियुग में हनुमान जी ही एक ऐसे प्रभावशाली भगवान् के रूप जाने जाते हैं जिन्हें अमरता का वरदान प्राप्त है। जिन्हें आज हम उनके कई नामों से जानते व भजते हैं जैसे पवनपुत्र हनुमान, अंजनिसुत, बजरंगबलि, महाबली इत्यादि। उनके नाम मात्र को जपने से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उनका जीवन स्वयम् में इतना प्रभावशाली है जिससे प्रभावित होकर प्रत्येक व्यक्ति न केवल एक सज्जन नागरिक बन सकता है बल्कि अपने जीवन में आने वाली हर कठिनाइयों व परेशानियों को अपनी बुद्धिमता व बल से पार करके अपनी मंजिल तक पहुँचकर अपने जीवन को सफल बना सकता है।  अतः हनुमान जी के जीवन से हमें यह निम्नलिखित प्रेरणा  मिलती है।  1-  जब तक काम पूरा न हो, हमें विश्राम् नहीं करना चाहिए।  2- हर मुश्किल समय में अपना धैर्य बनाये रखना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर हम अपनी बुद्धि, विवेक का सही तरह से सदुपयोग करके बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल सके।  3- हमें सदैव ही अपने कार्यों के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए क्योंकि समर्पण का भाव ही किसी किये ग...