संदेश

मित्रता दिवस का महत्व (लेख) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मित्रता दिवस का महत्व (लेख)

प्रत्येक वर्ष हम सभी अपने मित्रों को याद करने के लिए, उनके हमारे जीवन में साथ होने के लिए व उनके प्रति अपने निश्चल प्रेम, उदारता,और अपनेपन का अहसास व्यक्त करने के लिए अगस्त महीने के प्रथम रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाते हैं तथा कार्डस,फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मित्रों को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं भी देते हैंं। इस अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का विचार पहली बार 20 जुलाई 1958 को डॉ रामन आर्टिंमियों ब्रेको द्वारा प्रस्तावित किया गया था।  हर व्यक्ति के जीवन में मित्रता शब्द का एक विशेष स्थान है। मित्रता शब्द में एक ऐसी एकता का आभास होता है। जो किसी भी अच्छी और बुरी परिस्तिथि में मिटाई न जा सके और ऐसा बंधन जो जाति, धर्म, रंग- भेद, गुण- अवगुण, गरीबी- अमीरी व आयु की सीमाओं से मुक्त हो। हमारे जीवन में हर रिश्ते का अपना अलग महत्व है पर मित्रता का महत्व हर रिश्ते के ऊपर और कुछ अलग और बहुत खास है। जीवन में सच्चे और अच्छे मित्रों के बिना हम खुशहाल जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। सच मानिये हमारा जीवन किसी भी आयु के पड़ाव पर अच्छे मित्रों के बिना नीरस और ...