संदेश

मई 2, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रहित ही सर्वोपरि (कविता)

निरपराध  हो रही मौतों का तुम,  किसको जिम्मेदार ठहराओगे। किसको जेल में बंद करोगे,  किसको सूली पर चड़वाओगे।  सत्ता में हो,कोई भी पार्टी,  मुझे उससे कोई सरोकार नहीं।  राष्ट्रहित सबके लिए है जरूरी,  उससे बड़ा कोई परोपकार नहीं।  वसुधैव कुटुंबकम का मूलमंत्र,  सुनने में बहुत अच्छा लगता है।  पीड़ा होती है मन में जब कोई,   इंसान तिल तिल करके मरता है।  गिड़गिड़ा रही असहाय जनता,  इस लाचार पड़ी व्यवस्था में।  छीन लिया गया उनका संसार,  बेरहम धनलोलुप व्यवस्था ने।  धन का क्या है ओ खुदगर्जों,  धन तो फिर से कमा लोगे।  क्योँ करते हो कालाबजारी,  कौन सा महल तुम बना लोगे।  देह नहीं तो महल कैसा,  क्या तुम लेकर जाओगे। ,  जिस माटी में पले बड़े हो,  इस माटी में ही मिल जाओगे।  ये न भूलों ओ इंसानों,  ये देश नहीं, देव भूमि है महापुरुषों की,  जरा, इसकी थोड़ी सी तो लाज रखो।  अपने शर्मनाक कर्मों से, इस भूमि को  यूँ तो शर्मशार न करो।  यूँ तो शर्मशार.................. न क...

साँसों का संघर्ष (कविता)

साँसों का संघर्ष अभी जारी है, मौत जिंदगी पर सदैव भारी है। हर जगह अफरा तफरी है मची, यह समय बड़ा ही विस्मयकारी है। घूम रहे अचंभित लोग यहाँ वहाँ, हो रही साँसों की सौदेबाजी से। कहीं इंसानियत बिक चुकी तो, कहीं इंसानियत पर धर्म की पहरेदारी है। आँसू है, गम है, पीड़ा है अपार, इस नाउम्मीदी भरे माहौल में। दानव और मानव के इस युद्ध में, चमत्कार की भोर अभी बाकी है। प्रेषक- दीप्ति सोनी