फादर्स डे बनाम वंचित परिजन
आज जहाँ देश में हर जगह फादर्स डे मनाया जा रहा है, छोटे बच्चे हो या बड़े आज के दिन अपने पिता से बात करके बधाई दे रहे हैं, उन्हें कोई उपहार दे रहे हैं,या फिर उनके साथ बचपन से लेकर अपनी वर्तमान आयु तक की खिचवाई फोटो को फेसबुक, व्हाट्सएप, और इंस्टाग्राम पर साझा करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं| वहीं दूसरी ओर 12 जून को अहमदाबाद में हुई वीभत्स बिमान दुर्घटना ने पूरे संसार को गमगीन कर दिया है| उन पिताओं, माताओं को अपने बच्चों से अलग कर दिया जिन बच्चों ने और माता पिता ने एक दूसरे के साथ मिलकर कभी फादर्स डे, मदरस डे सेलिब्रेट किया होगा|
आज वही बच्चे अपने पिता की, या माता पिता दोनों की एक झलक पाने से भी वचिंत हो गये, वहीं दूसरी ओर कई माता- पिता अपने बच्चों की एक झलक पाने से वंचित हो गये| ये क्षण बहुत ही वेदनापूर्ण और भावुक कर देने वाला क्षण है जिससे उबर पाना और इस वीभत्स सत्य को आत्मसात करना परिजनों के लिये इतना आसान नहीं है| रिश्तों में कभी ये फरक नहीं पड़ता कि कोई पास है या दूर, कोई किसी ऊँचे पद पर है या छोटे पद पर, कोई अमीर है या गरीब, फरक पड़ता है तो सिर्फ उसके जीवंत होने का, उसके कुशल होने का, उसकी एक आवाज सुनने का, उसकी एक झलक पाने का, जो हर रिश्ते को एक नई ऊर्जा दे जाती है| मैं भी अपने माता- पिता से बहुत प्यार करती हूँ, उनसे समय समय पर बात करने के लिए और उनसे मिलने के लिए उत्सुक रहती हूँ क्योंकि मैं ये जानती हूँ कि बच्चे चाहें कितने भी बड़े हो जाये वो अपने माँ- बाप में अपना संसार देखते है, माँ- बाप न केवल बच्चों की प्रेरणा होते हैं बल्कि एक शक्ति बनकर उनका हमेशा मर्गदर्शन करते हैं| जिस तरह माँ- बाप बच्चों के बिना अधूरे हैं उसी तरह बच्चे भी अपने माँ बाप के बिना अधूरे हैं|
आज अनिश्चितता भरे इस जीवन में बस एक बात ही समझ में आती है कि
जिंदगी की तेज रफ्तार में,
सपनों की ऊँची उड़ान में,
अपनों से दूर कभी मत होना,
भावात्मक रूप से जुड़े रहना,
दिल से कभी न उनसे दूर होना|
जिंदगी का हर पल है कीमती,
प्रेम भाव से इसका लुत्फ़ उठाओ,
रखो भगवान् पर हर पल भरोसा,
इस जिंदगी से इतनी आस मत लगाओ,
कल हो ना हो ये किसने देखा है,
होगा वही जो विधाता ने लिख भेजा है|
अहमदाबाद में हुई दुर्घटना में अपने बच्चों से हमेशा के लिए दूर हुए उन सभी पिताओं के लिये आज फादर्स डे पर मेरी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
प्रेषक - दीप्ति सोनी
टिप्पणियाँ