जीवन के सकारात्मक पक्ष को मनुष्य कैसे देखें?
जीवन के सकारात्मक पक्ष को कैसे देखें? मनुष्य का जीवन अनेकों उतार-चढ़ावों सेेेेेेे भरा हुआ है। जिसमें मनुष्य को सुख के साथ-साथ हताशा व कभी निराशा का भी सामना करना पड़ता है। जीवन में आने वाली यह सभी परिस्थितियां मनुष्य के जीवन में उसकी परीक्षा का प्रमाण है कि इन परिस्थितियों में वह अपना मानसिक संतुलन कैसे बनाएं रखता है, या फिर टूटकर बिखर जाता है, या फिर एक मजबूत योद्धा की तरह इन परिस्थितियों से लड़कर अपने समाज व देश के सामने एक विशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यदि हम अपने जीवन के आसपास के समाज को देखें तो पाएंगे कि समाज में ऐसे कई लोग हैं। जो अपने आप में पूर्ण नहीं है। चाहे वह शारीरिक रूप से हों, मानसिक रुप से हों ,आर्थिक रुप से हो या फिर शैक्षिक रुप से हो परंतु उन्होने अपने जीवन में अपनी एक सकारात्मक सोच व कड़ी मेहनत के जरिए एक उच्च मुकाम पाया है व समाज व देश के सामने एक प्रेरणा बनकर जीवन के सकारात्मक पक्ष को कैसे देखें, इसकी राह लोगों को दिखाई है। इसका सबसे बढ़िया और सटीक उदाहरण हमारे देश के उभरते हुए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी हैं। जिन्होंने चाय बेचने से एक प्रध...