संदेश

संस्कृति और सभ्यता मे अंतर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संस्कृति और सभ्यता में अंतर

मनुष्य के सम्पूर्ण विकास में उसकी संस्कृति और सभ्यता का विशेष  योगदान रहा है इसलिए हम सभी अपने जीवन में अनेकों बार संस्कृति और सभ्यता की बातें करते और सुनते  हैं | तो क्या है ये संस्कृति और सभ्यता ? क्या ये दोनों एक हैं या भिन्न ? इसको थोड़ा समझने की आवश्यकता है |  सभ्यता [civilization ] और संस्कृति [culutre  ] मानवीय समाजिक जीवन की अमूल्य संपत्ति है जिसके कारण मानव को पशु से भिन्न समझा जाता है तथा सभ्यता, संस्कृति का विशेष अंग है | यद्यपि  इन दोनों को एक दूसरे से भिन्न नहीं किया जा सकता परन्तु इन दोनों के स्वरुप में भिन्नता देखी और समझी जा सकती है |  सभ्यता और संस्कृति में अंतर  सभ्यता से मनुष्य के भौतिक क्षेत्र की प्रगति सूचित होती है जबकि संस्कृति से मनुष्य की मानसिक क्षेत्र की प्रगति सूचित होती है |  सभ्यता साधन है जबकि संस्कृति साध्य /साधना है |  संस्कृति में गहराई होती है जबकि सभ्यता में गहराई का अभाव होता है |  संस्कृति का सम्बन्ध व्यक्ति और समाज में निहित संस्कारों से होता है और उसका निवास व्यक्ति के  मस्तिष्क ...