संदेश

यही है जीवन की यात्रा (कविता)

जिस काया को खूब सजाया,  अलग अलग किरदारों में निभाया।  उपलब्धियों का ताज पहनकर,  संसार में रहकर कुछ नाम कमाया।  उस काया का यूँ चले जाना,  कुछ कटु सवाल पूछता है।  आज जिंदगी मौत से हार रही,  क्या इतना ही रैन बसेरा है।  संघर्ष करके जो सफलता पाई,  सपनों की ऊँची उड़ान लगाई।  हर रिश्ते की मर्यादा रखकर,  संबंधों की लम्बी डोर सजाई।  सपने टूटे, रिश्ते भी छूटे,  धन भी अंत में काम न आपाया।  जिंदगी से मौत की इस पगडंडी पर,  अपना सत्कर्म ही कुछ फल दे पाया।  शवों की लम्बी कतार लगी,  हर शव एक दूसरे से पूछ रहा।  तू भी शांत, मैं भी शांत,  तुझमें, मुझमें फिर क्या भेद रहा।  इस काया ने जो सींची यात्रा,  कुछ पल में ही बस राख हुई।  कुछ तेज लपटों में जली, तो कुछ माटी में,सुपुर्दे खाक हुई।  हर पल ये सवाल मन में,  बार बार दस्तक करता है।  क्यों अहम का चोला ओढ़ के इंसान,  मेरा मेरा करता है, मेरा मेरा करता है।  लेखिका - दीप्ति सोनी

कोरोना का कहर (कविता)

मास्क बिके, सेनेटाइज़र भी बिके,  बिक रही आक्सीजन भी अब मोल।  कोरोना की इस भीषण सुनामी में,  साँसें भी पड़ रही अब कमजोर।  जगह जगह हाहाकार मचा रहा,  मच रहा रुदन और कहीं शोर।  सिस्टम भी लाचार बन पड़ा,  जनता देखे अब किस ओर।  ये इम्तहान की घड़ी है,  या घड़ी है इस कालचक्र की।  जो बच गया, समझो वही सिकंदर,  वरना छूटती जा रही, अब हर आस भी।  ये कभी सोचा किसी ने,  ऐसा कैसे और क्यों हुआ।  हवा भी दवा बन गयी,  इंसान घर में क्यों कैद हुआ।  कुछ गलत कर्म किये होंगे हमने शायद,  जो आज सजा ऐसी पायी है।  खुशनुमा इस धरती के आँगन में,  इस मंजर ने ली अंगड़ाई है।  जान है तो जहान है,  ये तो सब बतियाते है।  जिंदगी के लिए क्या है अनमोल,  पर ये क्यों भूल जाते हैं।  अब भी समय है,  सोचो, समझो चेतना में आओ।  प्रकृति कितनी अनमोल है,  इस बात को अपने मन में ठहराओ।  हम प्रकृति के दास है,  प्रकृति हमारी दासी नहीं।  करी थी जो हमने मनमानी,  तभी दिखती नहीं खुशहाली कहीं।...

होली एक अनूठा पर्व

इस धरती पर हर धर्म के अपने- अपने त्योहार हैं जो मनाये जाते हैं पर हमारे हिंदु धर्म का एक विशेष और अनोखा त्योहार है जिसे हम सब होली के नाम से जानते हैं। यह त्योहार न केवल मनाया जाता है वरन् खेला भी जाता है और इस रंग बिरंगे खेल को खेलना सिखाया आज से पाँच हजार वर्ष पूर्व द्वापर युग के अवतारी पुरुष भगवान कृष्ण ने जिसने न केवल राधा और गोपियों के साथ भिन्न भिन्न रंगों से होली खेली अपितु एक ऐसे पर्व की नीँव रखी जिसे आज भी हिंदु धर्म में विश्वास रखने वाले बड़े हर्षोउल्लास से मनाते और खेलते हुए आ रहे हैं। निश्चित् रुप से यह पर्व है रंगों का तथा हर रंग अपने आप में इतना खूबसूरत और अर्थपूर्ण है जो आपस में मिलकर न केवल हर व्यक्ति व आसपास की फ़िज़ा को अपने रंगों से सराबोर कर देता है वरन इतना अनूठा बना देता है कि हम सब इन रंगों में भीगकर उतने ही खूबसूरत लगने लगते हैं जितनी सुंदर हमारी प्रकृति है। यह कहना गलत न होगा यह होली पर्व हमें प्रकृति के निकट ले जाता है, खुले आसमान के नीचे घरों से बाहर निकलकर , शिशु से लेकर वृद्ध अवस्था के हर व्यक्ति को एक पल के लिये एक ही अवस्था का बना कर के उस उन्मुक्त, अल्हड...

प्रकृति है जीवन का गहना (कविता)

प्रकृति है जीवन का गहना,  इसकी सुंदरता का क्या कहना | मनमोहक हरियाली सी चादर ओढ़े,  अदभुत छटा बिखेरे इसका हर कोना | पशु, पक्षी, मानव और जलचर,  पोषित होते इसके आँचल में | नदियाँ, सागर, पर्वत और झरने,  शोभित होते इसके आँगन में | सुबह - शाम का आना जाना,  प्रकृति का है ये सुगम तराना | रात लंबी काली सी चादर ओढ़े,  भोर में चिड़ियों का फिर गुनगुनाना | है अदभुत, अनोखा प्रकृति का हर दृश्य,  जो कराता हमें एक सुंदर एहसास | ये एहसास हमेशा सुंदर बना रहे,  ऐसा करते रहें हम हरदम प्रयास | एक पौधा अवश्य लगाये, प्रकृति की सुंदरता को बचायें।  लेखिका - दीप्ति सोनी

नारी शक्ति की महिमा

जैसा कि नवरात्र के महत्व को हम सभी जानते हैं कि नवरात्रों में माँ जगत जननी दुर्गा की नौ रूपों में उपासना की जाती है। माँ दुर्गा उस शक्ति का नाम है जिसका जन्म ही राक्षसी ताकतों का विनाश करने के लिए तथा समस्त प्राणियों की शक्ति बनकर उनकी हर विपदाओं का निवारण करने के लिये हुआ है। ऐसी शक्ति जो इस श्रष्टि के विकास का मूल आधार है तथा जिसे संपूर्ण जगत धरती ,पृथ्वी, प्रकृति ,भूमि ,नारी ,गाय ,नदियाँ, अग्नि ,साधना ,उपासना , अन्नपूर्णा ,भोर, साँझ, रात्रि इत्यादि नामों से जानता है जिसके गर्भ में सृष्टि के विस्तार का अमूल्य खजाना छिपा हुआ है | जिसने अपनी अष्ट भुजाओं से श्रष्टि का कार्यभार सम्हाला हुआ है| जिसके अंदर करुणा ,दया ,ममता और अनेक भावनाओं का सागर समाहित है परन्तु ये शक्ति इतनी शक्तिशाली होते हुए भी आदिशक्ति कहलाती है जैसे माता पार्वती भगवान् शंकर की आदिशक्ति कहलाती हैं | तथा वह अपने स्वामी भोले नाथ की न केवल  उपासना करती हैं बल्कि उनकी आज्ञा अनुसार दैत्यों का संघार भी करती हैं | हिन्दू धर्म के मुताबिक ब्रह्मा जी , भगवान् विष्णु ,और भगवान् शंकर उन्हीं की शक...

भक्ति और प्रेम में अंतर

मानव जीवन को सुखमय और आनंदमय बनाने में प्रेम और भक्ति का विशेष योगदान रहा है तथा किसी भी परिस्थिति में इन दोनों के बिना जीवन अधूरा है | तो क्या ये दोनों शब्द एक हैं या अलग | इसको समझना अति आवश्यक है |  भक्ति कि परिभाषा    मेरे अनुसार "भक्ति उस सेवा भाव का नाम है जिसमे पवित्र, निश्छल प्रेम और अटूट श्रद्धा का वास होता है अर्थात प्रेम और श्रद्धा के योग को भक्ति कहते हैं | " जब व्यक्ति अपने जीवन में किसी अन्य व्यक्ति ,ईश्वर , निर्जीव वस्तु तथा स्थान के प्रति अपना निस्वार्थ प्रेम, विशवास और अटूट श्रद्धा रखता है वहाँ सहसा ही भक्ति की अविरल धारा बहती है | जैसे कि मनुष्य ने ईश्वर को कभी नहीं देखा है परन्तु वह अपनी साँसों में , वायु में व्  इस पृथ्वी के हर कण कण में उस सूक्ष्म परन्तु विराट शक्ति को महसूस करता है तथा अपने अपने धर्म के अनुसार अपने इष्ट का पूजन, भजन व् ध्यान करता है , उसका हर पल स्मरण करता है तथा जो भी वह मन ,वचन और कर्म से उसके लिए कर सकता है वो सदैव करने का प्रयास भी करता रहता है और अपने आपको सौभाग्यशाली समझता है | यह भक्ति शब्द अपने आप में...

गाँधी जयंती पर महात्मा गाँधी के सुविचार

 २ अक्टूबर, भारत देश के लिए बहुत खास है क्योंकि इस दिन भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले बापू का जन्म हुआ था। बापू का जन्म २ अक्टूबर १८६९ को गुजरात के तटीय शहर पोरबंदर में हुआ था। बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। बापू न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अहम सूत्रधार थे बल्कि एक कुशल राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक भी थे। गाँधीजी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष योगदान दिया। उनका मूल मंत्र था- शोषण विहीन समाज की स्थापना करना। अतः उसके लिए सभी को शिक्षित होना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के अभाव में एक स्वस्थ्य समाज़ का निर्माण असंभव है। उनका मानना था कि मेरे प्रिय भारत के बच्चों को 3H की शिक्षा अर्थात Head, Hand, Heart की शिक्षा दी जाये जो उन्हें स्वावलंबी बनाये। आज जहाँ व्यवसायिक और व्यवहारिक शिक्षा पर जोर दिया जाता है जो देश की एकता में आत्मीयता के अभाव का सबसे बड़ा कारण है। वहीं दूसरी ओर गाँधीजी ने ऐसी शिक्षा पदधति पर जोर दिया जिसमें न केवल मानसिक बल्कि मानसिक, शरीरिक, नैतिक और अध्यात्मिक शिक्षा का पूर्ण रूप से समावेश हो ताकि देश के बच्चे न केवल स्वावलंबी बन पाये बल्कि एक अच्छा इंसान और आत्...