दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं (कविता)

जब जब दिवाली आती है, 
मन को हर्षित कर जाती है। 
लक्ष्मी गणेश के आगमन की तैयारी, 
मन में नई ऊर्जा का संचार कर जाती है। 

हर कोना कोना प्रकाशमान हो जाता, 
नभ में भी पटाखों का अंबार नजर आता। 
हर द्वार - द्वार पर सुंदर रंगोली सजतीं, 
घर में भी खुशियों का संसार बस जाता। 

मेरी दिवाली, आपकी दिवाली, 
है ये दिवाली हम सबकी भी। 
हँसों, हँसाओं, खुशियाँ बाँटों, 
कामना करो सबकी सुख समृद्धि की। 

मिठाइयों की मिठास से सराबोर हो, 
हर रिश्ता ,भावनाएं और जिव्हा सबकी। 
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले आप सबको, 
यही है आप सभी के लिये शुभकामनायें दिल से मेरी। 

प्रेषक- दीप्ति सोनी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फादर्स डे बनाम वंचित परिजन

हमारा भारतवर्ष (कविता)

बच्चों के जीवन में दादा दादी/नाना नानी का महत्व