द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत
राजनीति के इस कड़े मुकाबले में जब,
कोई महिला सर्वोच्च सम्मान पाती है।
दिल प्रफुल्लता से भर जाता,
मन देता बार बार बधाई है।
रूप, रंग, जात-पात आड़े नहीं आती,
जब होंसलों में लंबी उड़ान होती है।
उस पद की भी गरिमा बढ़ जाती जब,
कोई नारी उस पर आसीन होती है।
आदिवासी जाति की होकर के भी,
जो मान द्रौपदी मुर्मू आपने पाया है।
15 वीं राष्ट्रपति बनकर भारत की,
सच में इस देश का मान बढ़ाया है।
इस ऐतिहासिक जीत पर द्रौपदी मुर्मू जी,
देता पूरा देश आपको बहुत बहुत बधाई।
सफल, सुमंगल हो आपका ये सफर,
जिस पद की आपने, आज शोभा बढ़ाई।
प्रेषक- दीप्ति सोनी
टिप्पणियाँ