भारत की बेटियाँ, देश का गौरव (कविता)

बहुत खुशी होती है दिल में जब, 
देश की बेटियाँ इतिहास रचती हैं। 
कभी शिक्षा में, कभी खेल जगत में, 
नित्य नये नये आयाम वो गड़ती हैं। 

कोई क्षेत्र अब इनसे न अछूता, 
हर क्षेत्र की अब वो पहचान हैं। 
नारी है पर अब अबला नहीं, 
दे रहीं इसका साक्षात प्रमाण है। 

बाँधाओं को रौंधकर जिन्होंने, 
कभी न थकना सीखा है। 
चुनौतियों का मुकाबला करके, 
अपने सपनों का रथ स्वयं खींचा है। 

सलाम है ऐसी मातृशक्तियों को, 
जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। 
वो सच में भारत की शान है, 
वो सच में भारत का अभिमान हैं। 

प्रेषक- दीप्ति सोनी



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फादर्स डे बनाम वंचित परिजन

हमारा भारतवर्ष (कविता)

बच्चों के जीवन में दादा दादी/नाना नानी का महत्व