सुखी परिवार

एक घर 🏡में एक घर 👨‍👩‍👧‍👦समाया, 
जो कहलाता छोटा संसार है। 
उस संसार का आनंद तब है, 
जब हर प्राणी वहाँ का समझदार है। 

संस्कारों के परिवेश में लिपटा, 
मूल्यों और परम्पराओं में बंधा हुआ। 
उचित जीवनशैली अपनाकर, 
वह समाज में अडिग खडा हुआ। 

हर सुख दुःख उसने साथ में देखे, 
हर बीतते हुए लम्हों में। 
उन लम्हों से सीख लेकर, 
वह बड़ता जा रहा हर नये दौर में। 

कई पीढ़ियों का साक्षी वो, 
भूली बिसरी यादों का इतिहास है। 
उन यादों की पगडंडियों पर चलकर, 
वो कहलाता सुखी परिवार है।। 

           (दीप्ति सोनी) 

टिप्पणियाँ

Deepti Soni ने कहा…
Yadi Aapko meri kavita pasand aaye to comment jarur dijiyega

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फादर्स डे बनाम वंचित परिजन

हमारा भारतवर्ष (कविता)

बच्चों के जीवन में दादा दादी/नाना नानी का महत्व