तकनीक का विकास स्मार्ट फोन (कविता)

तकनीक के विकास ने, 
ये कैसा जादू ला दिया, 
क्या तारीफ करूँ इस जादू की, 
जिसने सबको इसका कायल बना दिया। 

कोई खींचता इससे फोटो, 
कोई करता इससे घंटों बातें। 
वॉट्सएप करके, गेम खेलकर, 
कट जाती दिन और रातें। 

यूट्यूब, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, 
इन्हीं का आज जमाना है। 
इनमें दिन भर व्यस्त रहकर ही लोग
बुनते समाजिकता का ताना बाना है। 

मनोरंजन का साथी है ये, 
ज्ञान का भंडार कहलाता है। 
अंगुलियों के स्पर्श होते ही ये , 
हर दृश्य पटल पर लाता है। 

इंटरनेट है इसकी आत्मा, 
जो संचालित करती इसके गुणों को। 
कार्य पल भर में हो जाते सबके, 
जो कोई आदेश देता इसको। 

शिक्षित- अशिक्षित का हथियार है ये, 
जो हर पल काम में आता है। 
एक जगह बैठे बैठे ही, 
पूरी दुनिया की शैर करवाता है। 

भिन्न भिन्न नामों से सजा हुआ, 
स्मार्ट फोन नाम है इसका। 
जो कोई इसको हाथ में लेता, 
वो स्वतः ही आत्मविश्वास से भर उठता। 

(दीप्ति)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फादर्स डे बनाम वंचित परिजन

हमारा भारतवर्ष (कविता)

बच्चों के जीवन में दादा दादी/नाना नानी का महत्व