नमन तुम्हें हो सोनू सूद
विस्मित् करती तस्वीरें जब दिखीं
न्यूज़ चैनल और अखबारों पर,
लेकिन निकल कर न आया कोई
मजदूरों की बदहाली पर ।
सत्ता के गलियारों मैं सबने जब,
एक दूसरे पर आरोप लगाया था।
तब बालीवुड का एक नवयुवा, मजदूरों👨👩👧👧 का मसीहा बनकर सामने आया था।
ना ही उछाली किसी और पर कीचड़,
न ही किया निरादर किसी का,
जो बन पड़ा उसके हाथों से,
करता जा रहा बेखौफ खडा।
हर संकट की घड़ी में जब,
कोई भी साथ निभाता है
ऐसे जज्बे को सलाम करता हरकोई,
गुणगान उसी के ही गाता है।
ऐसी महामारी में जब सभी,
कोरोना वारियर्स का अभिनंदन कर रहे हैं,
कभी कर रहे फूलों की बर्षा🌺🌺,
कभी एकता के दीप जला रहे हैं।
एक आभार इस शख्स का भी करदो,
जो खडा हुआ है सीना ताने,
मजदूरों को उनके घर पहुँच वाकर 🚍🚍
झलका रहा है मानवता के पैमाने।
नमन 🙏तुम्हें हो सोनू सूद
तुम मानवता के परिचायक हो,
फिल्मों में हुए हैं बहुत हीरो,
पर मजदूरों के ,तुम ही सच्चे नायक हो।।
टिप्पणियाँ